छात्र हितों से जुड़ी लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रतापगढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रतीकात्मक ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एबीवीपी का कहना है कि परिषद ने पूर्व में जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को छात्र हितों से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था। इन मांगों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली में बढ़ाई गई परीक्षा एवं अन्य शुल्कों को वापस लेने या कम करने, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एम.एससी. गणित, एम.एससी. भौतिक विज्ञान तथा एम.ए. अर्थशास्त्र विषय शुरू करने और जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों का नामकरण गोविंद गुरु, भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर बाला कालीबाई भील के नाम पर किए जाने की मांग शामिल है।

परिषद का आरोप है कि ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे छात्रों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रतीकात्मक ताला लगाकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। परिषद ने छात्र हितों को सर्वोपरि बताते हुए सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story