छोटीसादड़ी, प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस ने एक गंभीर मानव तस्करी और मजदूरी धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 आदिवासी मजदूरों को महाराष्ट्र के शोलापुर जिले से सुरक्षित मुक्त कराया। इनमें 13 महिलाएं और 40 पुरुष शामिल थे। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने आधी रात को प्रेस वार्ता कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले के घंटाली, पीपलखूंट और पारसोला थाना क्षेत्रों के ग्राम वरदा, जामली, मालिया, गोठड़ा, उमरिया पाड़ा, बड़ा काली घाटी, ठेसला और कुमारी सहित अन्य गांवों के करीब 100 आदिवासी मजदूरों को दो माह पूर्व उच्च मजदूरी का झांसा देकर महाराष्ट्र ले जाया गया था। दलाल सीताराम पाटिल (महाराष्ट्र) और खान (अलवर, राजस्थान) ने मजदूरों को प्रति व्यक्ति 500 रुपये, मुफ्त भोजन और रहने की सुविधा का लालच दिया।

महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के अकलूज थाना क्षेत्र के जाबुड़ गांव में मजदूरों को अलग-अलग जमींदारों के गन्ने के खेतों में जबरन काम पर लगाया गया। आरोप है कि दलालों ने जमींदारों से मजदूरी के नाम पर करीब 27.50 लाख रुपये एडवांस में ले लिए, लेकिन मजदूरों को एक भी पैसा नहीं दिया। मजदूरी मांगने पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई और उन्हें फार्महाउस व बाड़ों में बंधक बनाकर काम कराया गया। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की भी शिकायतें सामने आई।

कुछ मजदूर मौका पाकर भाग निकले, जबकि 53 मजदूर बंधक बने रहे। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर घंटाली थाना उपनिरीक्षक सोहनलाल के नेतृत्व में टीम महाराष्ट्र रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद अलग-अलग स्थानों से सभी 53 मजदूरों को मुक्त कराया गया। मजदूरों के पास खाने-पीने और लौटने के लिए पैसे नहीं थे, जिस पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सुरक्षित प्रतापगढ़ लाया गया।

पुलिस ने घंटाली थाने में आरोपियों सीताराम पाटिल और खान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रेस्क्यू किए गए सभी मजदूरों को उनके गांव सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इस कार्रवाई से प्रतापगढ़ में मानव तस्करी और मजदूरी धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story