छोटीसादड़ी। जलोदा जागीर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो क्विंटल से अधिक अवैध पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद किया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने अवैध डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त कार और एस्कोर्टिंग मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग चालीस लाख रुपए बताई गई है।

थाना अधिकारी पूराराम मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस जाप्ता सरहद गजपुरा रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान बाडी, गुडाखेडा रोड की ओर से लाल रंग की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज गति से भागने लगा। जाप्ता ने घेरा बनाकर मोटरसाइकिल को रोका।

इतने में लाल रंग की कार भी दिखाई दी, जो पुलिस जाप्ते को देखकर गजपुरा की ओर भागने लगी। थानाधिकारी पूराराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने कार को घेरा देकर रोका और तलाशी ली। कार के भीतर काले रंग के सात कट्टे पाए गए, जिनमें पिसा हुआ अवैध डोडाचूरा भरा था। कट्टों को तोलने पर कुल 262 किलो 320 ग्राम अवैध डोडाचूरा पाया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस ने पीसा हुआ अवैध डोडाचूरा, कार और एस्कोर्टिंग मोटरसाइकिल जब्त कर फरार तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में फारूख, पिता वहीद खां, उम्र 25 वर्ष, जाति पठान मुसलमान; विक्रम, पिता आनन्दीलाल, उम्र 47 वर्ष, जाति दमामी; और वहीद, पिता समरोज खां, उम्र 50 वर्ष, निवासी सनावदा, थाना पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश शामिल हैं। सभी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई न केवल अवैध तस्करी की बड़ी सफलता है, बल्कि इलाके में नशीले पदार्थों के व्यापार पर प्रभावी निगरानी और कानून व्यवस्था की सक्रियता को भी दर्शाती है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story