क्या खेसारी लाल के घर पहुंचेगा बुलडोज़र ? जानिए आखिर क्यों नगर निगम ने दी चेतावनी..
नगर निगम ने खेसारी लाल यादव के मीरा रोड बंगले में अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया है। उन्हें स्वयं इसे हटाने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा भवन विभाग बुलडोजर से ध्वस्त करेगा। स्थानीय लोग इसे कानून के समान पालन का मामला मान रहे हैं।

खेसारी लाल यादव
मामला भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव से जुड़ा है। मीरा भायंदर नगर निगम ने उनके बंगले को लेकर नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनके घर पर किए गए अवैध निर्माण को जल्द हटाया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो नगरपालिका की ओर से बुलडोजर चलाकर यह निर्माण ध्वस्त कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव का बंगला मीरा रोड (पूर्व) में स्थित है, जहां नगर निगम ने हाल ही में अतिक्रमण और अवैध निर्माण की जांच की थी।
जानकारी के मुताबिक, मीरा भायंदर महानगरपालिका के वार्ड समिति क्रमांक 4 के अंतर्गत कनासिक काउंटी, नताशा पार्क के पीछे स्थित रो हाउस नंबर 1 और 2 में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, बिना अनुमति के भवन के मानचित्र में बदलाव कर उसकी संरचना बढ़ा दी गई है। इस इलाके में पहले भी अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जाएगी, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई प्रसिद्ध हस्ती। निगम ने निर्देश दिए हैं कि खेसारी लाल यादव को स्वयं तुरंत यह निर्माण हटाना चाहिए, ताकि निगम को कार्रवाई न करनी पड़े।
यदि ऐसा नहीं किया गया, तो भवन विभाग मौके पर जाकर निर्माण को ध्वस्त कर देगा। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है। कुछ इसे कानून के समान पालन का मामला मान रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करनी चाहिए।
- खेसारी लाल यादवबंगला नोटिसमीरा रोडबिहार चुनावमीरा भायंदर नगर निगमIllegal ConstructionKhesari Lal YadavMira RoadBihar ElectionsLocal ControversyBihar chunaav 2025Dinesh lal yadavnirahua controversyPawan singhBhojpuri industryyadmulla controversyRam mandir remarkkhesari lal tadav newsPratahkal NewsPolitical newsEntertainment newsPratahkal DailyMumbaiMaharashtraIndia

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
