सैम पित्रौदा का पाक प्रेम उजागर; बांग्लादेश पर भी लुटाया प्यार
कांग्रेस ओवरसीज नेता सैम पित्रोदा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जाकर उन्हें घर जैसा महसूस होता है, जिससे सियासी हलकों में नई बहस छिड़ गई है।

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के करीबी सैम पत्रोदा ने एक विवाद हो ऐसा बयान किया है। जिससे राजनीतिक बयानबाजी को नयी ऊर्जा मिली है। इस बयान में उन्होंने पाकिस्तानकी जमकर तारीफ कि है। इस तारीफ में उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल का भी नाम जोड़ा है। उन्होंने कहा है की हमें हमरे पडोसी देशोंपर ध्यान देना चाहिए , क्योंकि वो हमारे घर जैसे है। तो चलिए जानते है क्या है ये पूरा मामला।
दरहसल सैमी पत्रोदाने एक न्यूज़ चैनल को इंटरविव दे रहे थे। तब उन्होंने आपना बयान सामने रखा है, वो कहते है की " मेरे मुताबिक, हमारी विदेश नीति पर काम होना चाहिए, हमें सबसे पहले अपने पड़ोस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। क्या हम सचमुच अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार ला सकते हैं? मैं पाकिस्तान गया हूं और आपको बता दूं कि मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ। मैं बांग्लादेश गया हूं, मैं नेपाल भी गया हूं, और मुझे वहां भी घर जैसा महसूस हुआ। मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी विदेशी धरती पर हूं। ''
उनके इस बयान के बाद फिर कांग्रेस के सामने मुश्किलें खड़ी होने की संभावना हो सकती है, जिससे आनेवाले चुनाव में कांग्रेस को नुकसान होना लाजमी है। BJP तो पहले से ही देश विरोधी बयानोंसे कांग्रेस को पूरी तह से घिर चुकी है। अब इस बयान को लेकर सत्ताधारी निशाना लगा सकते है। यह कोई पहलीबार उन्होंने इसतरह का बयान नहीं किया है। इसके पहले १९८४ में हुए सिख दंगों के बारे में भी उन्होंने विवादित बयान किया था। जिसमे उन्होंने कहा था की "ये जो दंगे हुए है, वो तो अब वो होकर गए है इसलिए जो हुआ सो हुआ ... "
उसके बाद उन्होंने जो बालाकोट स्ट्राइक हुई थी उस मामले में भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था की " क्या हमने वाकई में ही ३०० आतंकियोंको मारा था, याफिर ये सब हमें दिखने के लिए किया था। क्या सचमे बालाकोट स्ट्राइक किया था ? इस तरह से कई सवाल उन्होंने उठाये थे। जिससे बादमे कांग्रेस को कठिनायोंका सामना करना पड़ा था।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
