बिहार में चुनाव का माहौल किसी त्यौहार से कम नहीं है। हर पक्ष अपनी-अपनी तरफ से जनमत को आकर्षित करने हेतु नई-नई चालें चल रहा है। ऐसे में जन सुराज पार्टी ने भी अपनी चाल चलते हुए, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। प्रशांत किशोर के जारी किए इस सूची में 51 नामों की घोषणा की गई है। जिसमें मोरवा से भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर और नालंदा जिले की अस्थावां सीट से आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को मैदान में उतारा गया है।


जागृति ठाकुर समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पोती हैं। वीरेंद्र नाथ ठाकुर इनके पिता हैं और वर्तमान में जेडीयू के राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर उनके बड़े चाचा हैं। कर्पूरी ठाकुर नाई समाज से आते थे और जनता ने इनकी सादगी को हमेशा से पसंद किया है। उनके सामाजिक दृष्टिकोण की लोगों ने सदैव सराहना की है। उनके समय में बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्री रहते हुए गरीबों, पिछड़ों और दलितों के अधिकारों और आवाज को मजबूत किया गया।


जागृति ठाकुर को टिकट मिलन और उनका मैदान में उतरना यह दर्शाता है की बिहार राजनीतिक और सामाजिक परिपाटी में एक नई दिशा की ओर अपना रुख मोड़ रहा है। उम्मीद की जा रही है की उनके राजनीतिक मंच पर आने से, पिछड़े हुए समुदायों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। युवाओं और महिलाओं के लिए राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा मिलने की संभावना है। जागृति को यह मौका मिलना बिहार के लिए एक बहुत अच्छा कदम माना जा रहा है क्योंकि इससे राज्य में सामाजिक न्याय और समान अवसर को बढ़ावा मिल सकता है।


जागृति ठाकुर और लता सिंह जैसे उम्मीदवारों का राजनीतिक मैदान में उतरना बिहार जैसे राज्य के सामाजिक संरचना में नए बदलाव को ओर इशारा करता है। इस सूची की घोषणा से यह भी संकेत मिलता है कि पार्टी विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक वर्गों को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीति तैयार कर रही है।

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story