कांग्रेस वॉररूम में सियासी तीर; योगी पर वार, नीतीश पर प्रहार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने CWC बैठक में मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत इस समय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है।

२४ सितंबर २०२५ को पटना में CWC बैठक हुई थी। उस बैठक के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा है। यह बैठक पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित की थी। उन्होंने PM मोदी के संग बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यामंत्री योगी आदित्यनाथ इन पर भी जमकर तंज कसा है। उन्होंने सीधा आरोप किया की "केंद्र के मोदी सरकार के साथ अन्य राज्यों के BJP सरकारें भी संप्रदायिक भावनाए तथा धार्मिक ध्रुवीकरण को ज्वलंत मुद्दा बनाए रखने की तलाश में रहते है।
उन्होंने आगे कहा, " जनवरी २०२४ में BJP ने नितीश कुमार को समर्थन देकर बिहार में NDA की सरकार स्थापन की। उस वक्त नितीश सरकारने विकास का वादा तो किया लेकिन वो निभाया नहीं। इसी कारण आज बिहार की अर्थव्यवस्था अब तक पिछड़ी पर है। जिससे डबल इंजिन का दावा बिलकुल खोखला साबित हुआ। बिहार के विकास हेतु केंद्र से सुविधाओं का कोई पैकेज जाहिर नहीं हुआ।"
उन्होंने आगे कहा की , " CWC की इस बैठक में बहोत जरुरी और महत्वपूर्ण थी ऐसा बताया जा रहा है। हम अब सब एक ऐसे मोड़पर है जहा से भारत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरोंपर एक बेहद चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है। इसके आलावा अब NDA गठबंधन के आतंरिक कलह खुलकर जनता के सामने आ रहे है। इसलिए नितीश को भाजप मानसिक रूप से पहले ही रिटायर्ड कर चुके है। अब BJP भी उन्हें बोझ मानने लगी है। "
कांग्रेस अध्यक्ष खरगेने योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा है। उन्होंने UP के CM को कहा की, "सबसे अहम बात यह है की UP के CM अब अपने आप को प्रधनमंत्री के उत्तराधिकारी समझने लगे है। उन्होंने तब आरक्षण पर रोक लगाने के लिए पत्र व्यवहार भी किया था और अब तो उन्होंने जातियों की रैली पर भी पाबंदी लगा दी है। "
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि एक ओर सरकार जाति जनगणना की बात करती है, जबकि दूसरी ओर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मुख्यमंत्री जेल भेजने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार को जनता के सामने सफाई देनी चाहिए।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
