मिर्जापुर में चेन स्नेचिंग और लूट के अपराधियों की एक सूची पुलिस ने जारी की है और इस सूचि ने सबको हैरान कर दिया है। इस सूचि में कुछ अपराधियों के साथ बीजेपी के मझवां मंडल उपाध्यक्ष 'भोनू सिंह' का भी नाम शामिल है। यह सूची कछवा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड पर लगाई गई है। इसके बाद भोनू सिंह का राजनीतिक मसला बन गया है।

भोनू सिंह, जो मझवां मंडल के उपाध्यक्ष थे, उनके नाम का इस तरह अपराधियों की सूची में आना चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा ने कहा है कि भोनू सिंह को दो माह पहले ही पद से हटा दिया गया था, जबकि विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। भोनू सिंह ने भी कहा कि उनका नाम पुराने मामलों से जुड़ा है और वे चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। इस सूची में पिछले 15 वर्षों में दर्ज चेन स्नेचिंग, चोरी और लूट के मामलों के अपराधियों के नाम और फोटो शामिल हैं। इसका उद्देश्य अपराध पर कड़ी नजर रखना और समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने यह आशय जाहिर किया है कि इस प्रकार की पहल से अपराधियों की पहचान होना और उन्हें रोकना आसान होगा।

यह मामला मिर्जापुर की स्थानीय राजनीति में एक बड़ा विवाद खड़ा कर चुका है। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में इस मुद्दे पर तीखी बहस देखी जा रही है। पुलिस की कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच यह मामला अभी भी गरमाया हुआ है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश दुबे ने यह खबर सामने आते ही, यह दावा किया की भोनू सिंह अब पार्टी में किसी भी रूप से शामिल नहीं हैं।



Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story