मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुनील नामक युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह पिस्टल दिखाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सुनील का विवाद जमीन के बैनामे और लोन से जुड़ा हुआ है। वीडियो में युवक कहता नजर आता है— "अगर मेरी बात नहीं सुनी गई और मेरा मूड खराब हुआ तो खुद को भी गोली मार दूंगा और मुख्यमंत्री को भी गोली मार दूंगा।" इस बयान ने में सनसनी फैला दी है।




वीडियो में सुनील के हाथ में पिस्टल साफ तौर पर दिखाई दे रही है। हथियार हाथ में लेकर इस तरह से मुख्यमंत्री को खुलेआम धमकी देना केवल सुरक्षा तंत्र पर ही नहीं, बल्कि हथियारों की उपलब्धता पर भी गंभीर सवाल उठाता है। आखिर इस तरह के खतरनाक हथियार किसी आम व्यक्ति के पास कैसे पहुंच जाते हैं?

कानूनी दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस मामले में कई गंभीर धाराएं लागू हो सकती हैं। भारतीय दंड संहिता के तहत मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को धमकी देना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने और उसका सार्वजनिक प्रदर्शन करने के आरोप भी लग सकते हैं। इन अपराधों में कठोर सजा का प्रावधान है।

चौंकाने वाली बात यह है कि सुनील अपने वीडियो में मानसिक तनाव और हताशा से भरा नजर आता है। जमीन और लोन संबंधी विवादों में फंसा होने के कारण उसने इस तरह का कदम उठाया। हालांकि, वीडियो में दिख रही पिस्टल ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है। यदि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री को ही इस तरह की धमकी दे सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा पर इसका क्या असर पड़ता है, यह एक बड़ा प्रश्न है।

Updated On
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story