UP में बड़ा फेरबदल; 16 IPS अफसरों का तबादला
उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया, जिसमें आज़मगढ़ के एसएसपी हेमराज मीणा को लखनऊ भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनोंसे बहोत से अफ़सरोंका तबादला हो रहा है। अभी बुधवार को ही ४४ पीपीएस अधिकारियोंके बदली के तुरंत ही बाद १८ सितम्बर २०२५ के दिन १६ पुलिस कर्मियोंका तबादला हुआ है। आखिर UP में इतने बदलाव करने की क्या नौबत आई ऐसा हर किसी को सवाल पद रहा है। तो आइए हम जानते है की ऐसा क्या हुआ जिस वजह से बहोतसे अफ़सरोंके तबादले हो रहे है। साथ ही यह भी देखते है की इसमें किन किन अफ़सरोंका नाम शामिल किए गए है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के बड़े फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों की तैनाती बदल दी है। आज़मगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (संबद्ध) पद पर भेजा गया है। इसी तरह कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को भी लखनऊ डीजीपी मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत जय प्रकाश सिंह को अब उन्नाव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, देवरिया बनाया गया है, जबकि देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
स्थानांतरण की इस सूची में कई अन्य अधिकारियों का भी नाम शामिल है। सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीणा को हरदोई भेजा गया है, जबकि रेलवे आगरा में कार्यरत अभिषेक वर्मा को सोनभद्र की कमान दी गई है। उन्नाव के एसपी दीपक भूकर को प्रतापगढ़ भेजा गया है और प्रतापगढ़ के एसपी डॉ. अनिल कुमार-द्वितीय को आज़मगढ़ का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस फेरबदल से कई जिलों में पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा और नई तैनाती से कानून-व्यवस्था को और मज़बूती देने की उम्मीद की जा रही है।
साथ ही रेलवे आगरा की जिम्मेदारी अब नये हतों में दि गई है। २०१७ में आईपीएस बने केशव कुमार इन्हे आंबेडकर नगर से कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक बने है। अभीजीत आर शंकर (IPS 2018), औरैया से अम्बेडकरनगर बतौर पुलिस अधीक्षक भेजे गए. अभिषेक भारती (IPS 2018), पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट से औरैया के पुलिस अधीक्षक बने.
मनीष कुमार शांडिल्य (IPS 2018), सेनानायक 04 बटालियन पीएसी प्रयागराज से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट बने. अनिल कुमार झा (IPS), बलिया के पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक थे, अब रेलवे आगरा भेजे गए. सर्वेश कुमार मिश्रा (IPS), सेनानायक 27वीं बटालियन पीएसी सीतापुर से सेनानायक 04 बटालियन पीएसी प्रयागराज बने.

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
