"मैं हर माता का सम्मान करती हूँ" ; 5 साल बाद कंगना ने मानहानि केस में तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत पंजाब के बठिंडा कोर्ट में किसान आंदोलन के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर पेश हुईं। बुजुर्ग किसान महिला महिंदर कौर ने कंगना पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

महिंदर कौर, कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की एक बहुत ही प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। फ़िल्मी दुनिया के साथ-साथ राजनीती में भी इन्होंने नाम कमाया है। कंगना भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसद हैं और 2024 में मंडी से जीत कर इन्होंने लोकसभा चुनाव में सीट हासिल किया था। 27 अक्टूबर, 2025 को कंगना रनौत पंजाब के बठिंडा कोर्ट में मानहानि के एक मामले में पेश हुईं। यह केस किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग किसान महिला महिंदर कौर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर दायर किया गया था।
महिंदर कौर ने कहा कि कंगना ने उनसे कभी मुलाकात नहीं की और वह उन्हें माफ नहीं करेंगी। उनका कहना है कि कंगना एक चर्चित अभिनेत्री और सांसद हैं, मगर उनके कारण उन्हें वृद्धावस्था में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। महिंदर कौर और उनके वकील ने केस वापस लेने से मना कर दिया है।
कंगना कोर्ट के आदेश पर व्यक्तिगत रूप से पेश हुईं। उन्होंने अदालत में कहा कि उनकी टिप्पणी सिर्फ एक मीम रीट्वीट थी, किसी को ठेस पहुँचाने का उद्देश्य नहीं था। उन्होंने महिंदर कौर के पति से बात कर माफी मांगी और कहा कि पंजाब की हर माता उनके लिए सम्माननीय है। कंगना ने मीडिया से बातचीत में इसे गलतफहमी बताया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय कई मीम वायरल हो रहे थे और उनकी पोस्ट का गलत अर्थ निकाल लिया गया। कंगना की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल तैनात था और स्थिति को संभालने के लिए अधिकारियों की मौजूदगी रही। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है और अगली सुनवाई 24 नवंबर, 2025 को होगी।
अदालत के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने खुद वह ट्वीट नहीं लिखा था, बल्कि उन्होंने सिर्फ एक साधारण मीम रीट्वीट किया था। मंडी की सांसद कंगना ने कहा, "आज बठिंडा आकर अच्छा लगा। यहाँ मेरे बहुत सारे प्रशंसक मिले हैं। मैंने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था। हर माता, चाहे वह पंजाब की हो या हिमाचल की, मेरे लिए पूजनीय है। महिंदर (कौर) जी के परिवार के साथ जो भी गलतफहमी हुई, उसके लिए उनके पति को संदेश भेजा था। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि ऐसी कोई परेशानी हो जाएगी।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी गलती मानी है, तो कंगना ने जवाब दिया, "अगर आप ध्यान से देखें, तो मैंने कुछ नया नहीं जोड़ा था। वह सिर्फ एक मीम था जिसे मैंने रीट्वीट किया था। मैंने उनके पति से बात भी की है। देशभर में कई प्रदर्शन हो रहे थे और किसी ने एक सामान्य मीम बना दिया था। मैंने सिर्फ उस पर अफसोस जताया है।"
महिंदर कौर सुनवाई के समय कोर्ट नहीं पहुँच पाईं थी क्योंकि उनकी तबियत ख़राब थी, जिसके कारण उनके पति को आना पड़ा था। उन्होंने कोर्ट से कहा की यह मामला गंभीर है, और केवल उनकी पत्नी नहीं यह सभी किसानों के सम्मान का सवाल है। किसान मजदुर मोर्चा के नेता मनजीत राय ने यह मांग की है कंगना को यदि माफ़ी मांगनी है और यदि वे सचमे शर्मिंदा हैं, तो उन्हें महिंदर कौर के घर जाकर, उनके पैर छू कर माफ़ी मांगनी चाहिए।
- kangna ranautkangna ranaut farmers protest tweetmahinder kaurmahinder kaur farmers protestकंगना रनौत newsमहिंदर कौर updateskangna ranaut tweet mahinder kaurmahinder kaur kon haikangna ranaut controversyfarmersz protest controversybathindapunjab farmers kisaan andolanBjpMandiHimachal pradeshPratahkal NewsPratahkal DailyIndia

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
