दिल्ली में हुए Delhi BMW Accident ने सनसनी फैला दी है। रविवार (15 सितंबर 2025) को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात 57 वर्षीय नवजोत सिंह की BMW कार की टक्कर में मौत हो गई। उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हुईं। इस हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर गैर-इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।


पत्नी संदीप कौर का आरोप :


नवजोत सिंह की पत्नी संदीप कौर ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद उन्होंने गगनप्रीत से बार-बार नजदीकी अस्पताल ले जाने की अपील की। लेकिन आरोपी ने उनकी बात नजरअंदाज कर उन्हें 19 किलोमीटर दूर GTB नगर स्थित NuLife अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि यह अस्पताल गगनप्रीत के पिता से जुड़ा हुआ है। संदीप कौर ने सवाल उठाया कि अगर नवजोत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।



सबूत मिटाने की कोशिश का शक :


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि आरोपी ने घायल दंपत्ति को अपने परिवार से जुड़े अस्पताल में ले जाकर मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों में हेरफेर की कोशिश की। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी नियमों का पालन किया गया और परिवारिक संबंधों की पुष्टि नहीं की। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


दिल्ली में दहशत :


यह Delhi BMW Accident उस समय हुआ जब नवजोत सिंह और उनकी पत्नी बंगला साहिब गुरुद्वारा से लौटने के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में गगनप्रीत की BMW कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही हालात बिगड़ गए और बाद में नवजोत सिंह की मौत हो गई। कुल मिलाकर, यह Delhi BMW Accident अब केवल एक सड़क हादसा नहीं रहा बल्कि इसमें लापरवाही, अस्पताल की साज़िश और सबूत छिपाने जैसे पहलुओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story