महाराष्ट्र राजनीती में एक बार फिर विरोध और आरोप-प्रत्यारोप का दौर छिड़ गया है। शिवसेना (UBT) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अमित शाह को 'एनाकोंडा' बताया और भाजपा पर मुंबई शहर को राजनीतिक हेरफेर और भूमि हड़पने के जरिए निगलने का आरोप लगाया है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जैसे एनाकोंडा सांप अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को निगल जाता है, वैसे ही अमित शाह मुंबई को निगलना चाहते हैं। यह बयान समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रम और आगामी नगर निगम चुनावों के बीच आया है, जहां शिवसेना और भाजपा दोनों ही अपनी ताकत दिखाने में लगे हैं।


इस बयान के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी पलटवार किया। उन्होंने उद्धव ठाकरे को 'असली एनाकोंडा' कहा और उनका आरोप लगाया कि उद्धव खुद मुंबई की तिजोरी पर कब्जा कर बैठे हैं। शिंदे ने कहा कि एनाकोंडा का पेट कभी नहीं भरता, ठीक वैसे ही उद्धव ने मुंबई की संपत्तियों, भूखंडों और भ्रष्टाचार के मामलों में जमकर कब्जा किया है।


उन्होंने उद्धव के आरोपों को निराधार बताते हुए अपनी सरकार के विकास कार्यों जैसे मेट्रो, सड़कनिर्माण और सौंदर्यीकरण को जनता के सामने रखा। शिंदे ने कहा कि मुंबई में रहने वाले जानते हैं कि असली विकास कौन कर रहा है और कौन उन्हें धोखा दे रहा है। उन्होंने इससे पहले अमित शाह द्वारा मछुआरों को नौकाएं देने और प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का भी उल्लेख किया।


महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे हताश और निराश हैं। विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। इस अजगर ने अपनी ही पार्टी को निगल लिया, तथा पूज्य बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को भी निगल लिया।"


उद्धव ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वे फर्जी मतदाताओं के जरिए चुनावों में धांधली कर रहे हैं और लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा मुंबई पर कब्जा करने की कोशिश करती है, तो उसकी कब्र उसी जमीन पर बनेगी। उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की राजनीतिक और आर्थिक लूट को लेकर भी सख्त बोलते हुए गुजरात के पूर्व नेता मोरारजी देसाई पर महाराष्ट्रीयन विरोधियों पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया। उद्धव ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपी खबरों का भी जिक्र किया, जिसमें बताया गया था कि भाजपा ने मुंबई में एक नया कार्यालय बिजली की रफ्तार से बनवाने की तैयारी की है।


Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story