Shinde Sena MNS alliance : कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KDMC) की राजनीति में इस समय एक अनिश्चित लेकिन बेहद महत्वपूर्ण मोड़ सामने आया है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण निगम में सत्ता की तस्वीर उलझी हुई है। इसी बीच सूत्रों के अनुसार शिंदे सेना और राज ठाकरे की MNS के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है, जो KDMC में मेयर की कुर्सी की दिशा बदल सकता है।

शिंदे सेना और MNS की संभावित साझेदारी

सूत्रों ने बताया कि कल से ही MNS और शिंदे गुट के नेताओं के बीच बातचीत चल रही थी। यह गठबंधन अभी तक औपचारिक रूप से फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन यदि यह गठबंधन बनता है तो KDMC में सरकार बनाने की दिशा में यह निर्णायक साबित हो सकता है। ऐसे में BJP के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है, क्योंकि यह पक्ष किनारे हो सकता हैं।

राजनीतिक समय और संकेत :

गठबंधन की चर्चा को और मजबूत संकेत तब मिला जब बुधवार, 21 जनवरी को MNS के 5 पार्षद और एकनाथ शिंदे के 53 पार्षद एक ही समय पर कोंकण डिविजनल कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। दोनों पार्टियों के पार्षदों के समूह रजिस्ट्रेशन के लिए एक साथ पहुंचना राजनीतिक समय-निर्धारण या रणनीतिक संकेत माना जा रहा है।

बहुमत का गणित: 62 पार्षद जरूरी

KDMC में मेयर बनाने के लिए कुल 62 पार्षदों की आवश्यकता होती है।

वर्तमान स्थिति के अनुसार:

  • शिंदे गुट के पास 53 पार्षद
  • BJP के पास 50 पार्षद

सूत्रों के अनुसार शिंदे गुट ठाकरे ग्रुप के दो पार्षदों को साथ लाने की भी चर्चा कर रहा है। वहीं ठाकरे गुट से MNS में लौटे पार्षद भी गठबंधन के साथ बने रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे MNS का प्रतिनिधित्व 7 पार्षदों तक बढ़ सकता है।

कोंकण डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में मुलाकात :

शिंदे सेना और MNS के पार्षद जब कोंकण डिविजनल कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे, तो उनकी मुलाकात श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के और राजू पाटिल से हुई। इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी है, जो राजनीतिक सियासत में नए संकेत जोड़ती है। MP श्रीकांत शिंदे का बयान, "MP श्रीकांत शिंदे ने कहा कि MNS ने शिंदे सेना का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “जो भी विकास के लिए साथ आएगा, हम उसे साथ लेकर चलेंगे।”

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story