जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में “न्यू वोटर” अभियान के तहत मेवाड़ फोर्स डिफेंस एकेडमी, ब्यावर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले 65 नव मतदाताओं का तिलक एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।



कार्यक्रम का उद्देश्य नव मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराते हुए आगामी नगरपालिका/पंचायत आम चुनाव-2026 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना रहा। एकेडमी के निदेशक शफी कठात ने जिला स्वीप टीम का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा अपने पहले वोट का प्रयोग जागरूकता एवं जिम्मेदारी के साथ कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ नव मतदाताओं के तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला स्वीप टीम के सदस्य धीरज जैन, यशपाल शर्मा, सीताराम प्रजापति एवं गोपाल शर्मा ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया।

प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी चौधरी ने कहा कि मतदान केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से अपने विवेक का उपयोग करते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करने तथा प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने EVM में उपलब्ध NOTA विकल्प की जानकारी देते हुए कहा कि किसी उम्मीदवार को उपयुक्त नहीं मानने की स्थिति में भी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में नव मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम, मतदान केन्द्र, EVM एवं VVPAT सहित मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने प्रत्येक मत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और कई अवसरों पर चुनावी परिणाम बहुत कम मतों के अंतर से निर्धारित होते हैं।

हरीश त्रिपाठी ने निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं शारीरिक रूप से असमर्थ मतदाताओं के लिए उपलब्ध मतदान सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास के पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा आवश्यकता होने पर मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वीप अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में स्वीप अभियान के यूथ आइकन ने नव मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा स्वयं मतदान करे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। उन्होंने युवाओं से “मेरा पहला वोट लोकतंत्र के नाम” का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी 65 नव मतदाताओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने, आगामी नगरपालिका/पंचायत आम चुनाव-2026 में स्वयं मतदान करने तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम ने नव मतदाताओं के बीच मताधिकार के महत्व और शत-प्रतिशत मतदान के संदेश को प्रमुखता से सामने रखा।

“मेरा पहला वोट—लोकतंत्र के नाम।”

“जागरूक युवा मतदाता, सशक्त लोकतंत्र की पहचान।”

“एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story