सुमेल में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित
रायपुर के सुमेल गांव में ग्रामीणों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई और निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी दी गई।

रायपुर के सुमेल गांव में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर के दौरान ग्रामीणों की टीबी जांच करते चिकित्सा टीम के सदस्य और उपस्थित ग्रामीण।
रायपुर क्षेत्र के सुमेल गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर ने ग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा दी। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए टीबी रोग के प्रति जागरूकता, जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉ. मोनिका नेहरा के निर्देशन में किया गया, जिसमें चिकित्सा टीम ने समर्पित भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉ. महेश चौधरी, वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक राम चन्द्र पटेल, नर्सिंग ऑफिसर बीरम देव ज्याणी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अभिषेक गोयल, अजय यादव, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुरु शरण कौर, आशा सहयोगिनी लीला देवी, पारा, कान्ता, रेडियोग्राफर विनोद चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वैन के माध्यम से एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई गई, जिसके जरिए ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग के लिए एक्सरे किए गए। चिकित्सा टीम ने लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे टीबी के प्रमुख लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया।
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है, जिसके अंतर्गत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की जाती है, ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। शिविर के दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को यह संदेश दिया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर इलाज और दवा का नियमित सेवन किया जाए।
शिविर में सरपंच प्रशासक इन्द्रा देवी, एलडीसी रेखा प्रजापति, समाजसेवी छोटू राम गुर्जर, लोकेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य हीरा लाल गुर्जर सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इसी क्रम में राम चन्द्र पटेल द्वारा सुमेल गांव की सरकारी स्कूल में बच्चों को टीबी जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता काबरा, अध्यापक राजेश कुमार, मदन लाल कड़ेला, योगेश गुर्जर तथा छात्र-छात्राओं को क्षय रोग मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का विस्तार है, बल्कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ठोस कदम भी है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
