रास। संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक समन्वय और प्रशिक्षण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा रास स्थित जस्सानाथ जी की धूणी में 25 से 28 जून 2026 तक चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित शिविर को लेकर क्षेत्रभर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

शिविर आयोजन के तहत जैतारण एवं रायपुर क्षेत्र के बलाडा, रास, बड़गांव, लोटोती, सिनला, आनंदपुर कालू, लांबिया, पीपाड़ा, आकोदिया, टिबड़ी तथा फालका, फालकी और लीलिया घोड़ावड सहित आसपास के गांवों में कार्यकर्ता सक्रिय रूप से संपर्क कर रहे हैं। उद्देश्य अधिकाधिक शिविरार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करना और प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाना बताया गया है।

संघ के सोजत प्रांत प्रमुख बहादुर सिंह सारंगवास के अनुसार, इस वर्ष उच्च प्रशिक्षण शिविर की दृष्टि से पाली एवं ब्यावर जिलों को मिलाकर एक संभाग का गठन किया गया है। इस संभाग के अंतर्गत तीन प्रांत एवं अनेक मंडलों की संरचना निर्धारित की गई है। इसी संगठनात्मक क्रम में जैतारण-ब्यावर मंडल स्तर पर यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी मंडल प्रमुख अजीत सिंह रुदिया को सौंपी गई है।

चार दिवसीय इस शिविर का संचालन श्री क्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी प्रेम सिंह रणधा के सानिध्य में किया जाएगा। शिविर पूर्णतया आवासीय रहेगा तथा इसमें पाली एवं ब्यावर जिलों से लगभग 200 बड़े-बुजुर्ग एवं युवा शिविरार्थियों के भाग लेने की संभावना जताई गई है।

शिविर की व्यवस्थाओं एवं सहभागिता को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान में कार्यकर्ता महीपाल सिंह गुढ़िया, जितेंद्र सिंह रायपुर, महीपाल सिंह फालकी, लक्ष्मण सिंह घोड़ावड, दातार सिंह आकोदिया, चैन सिंह बलाडा, जितेंद्र सिंह राबड़ियावास, गोविंद सिंह नरूका, अजय सिंह रास एवं प्रेम सिंह रास सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

चार दिनों तक चलने वाला यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक संवाद, सहभागिता और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story