ब्यावर में श्री क्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघ प्रमुख रहे पूज्य श्री नारायण सिंह रेड़ा की जयंती एवं पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आज 30 जुलाई को सायं 5 बजे राघव श्री गार्डन में आयोजित होगा। समारोह को लेकर पिछले कई दिनों से संघ के कार्यकर्ताओं ने ब्यावर शहर में घर-घर जाकर समाजबंधुओं को व्यक्तिगत आमंत्रण दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस आयोजन में सहभागी बन सकें।

ब्यावर प्रांत प्रमुख बहादुर सिंह सारंगवास ने बताया कि यह आयोजन समाज में त्याग और बलिदान की परम्परा को जीवित रखने तथा संस्कार एवं पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से परिवार सहित समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।



संभाग प्रमुख मोहब्बत सिंह धिंगाणा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं जालोर-सिरोही के सम्भाग प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी होंगे। उन्होंने कहा कि आज देशभर में पूज्य श्री नारायण सिंह रेड़ा की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूज्य श्री नारायण सिंह रेड़ा केवल श्री क्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघ प्रमुख ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने छोटी सी आयु में अपना संपूर्ण जीवन समाज और संगठन के लिए समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व, अनुशासन और त्याग से संघ को नई प्रेरणा मिली, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि यह जयंती समारोह केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का भी अवसर है।

आयोजकों के अनुसार समारोह की सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। यह आयोजन समाज में संगठन, संस्कार और पारिवारिक एकता के संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story