सेंदड़ा थाना क्षेत्र के झीतरा गांव में गेहूं की चक्की के विद्युत तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय वियान की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सेंदड़ा थाना क्षेत्र के झीतरा गांव में शुक्रवार को करंट लगने से 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय वियान पुत्र सलीम गेहूं की चक्की के विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लग गया। घटना के तुरंत बाद परिजन गंभीर अवस्था में उसे ब्यावर स्थित अमृतकौर चिकित्सालय (AKH) लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मासूम शुक्रवार को ही मसूदा रोड स्थित शिव कॉलोनी से अपने ननिहाल झीतरा गांव आया था। ननिहाल पहुंचने के कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सेंदड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story