सेन्दड़ा के धोलिया में जल संरक्षण अभियान: भव्य कलश यात्रा का आयोजन
सेन्दड़ा ग्राम पंचायत के धोलिया गांव में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत लोगों ने जल संचय का संकल्प लिया और नर्मदेश्वर महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।

सेन्दड़ा ग्राम पंचायत के धोलिया गांव में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और प्रशासक रतन सिंह भाटी ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए कलश यात्रा निकाली।
सेन्दड़ा। "जल ही जीवन है, इसका सम्मान करें" का उद्घोष करते हुए सेन्दड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम धोलिया में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपवन धोलिया में पांच पौधों के रोपण के साथ हुआ, जहाँ ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक लोकगीतों के बीच ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति उत्साह देखते ही बना।
आयोजन के दौरान प्रशासक रतन सिंह भाटी ने सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं कृषि विभाग की गतिविधियों पर गहन चर्चा की गई। सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए बाल विवाह की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया और उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण व बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की मुख्य कड़ी के रूप में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर तक एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जहाँ जलाभिषेक कर पूरे ग्राम की खुशहाली व समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर रतन सिंह भाटी के साथ किशन सिंह, खंगार सिंह, प्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, बंटी चौहान, हनुवंत सिंह, गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह एवं मोहन सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। धोलिया वासियों का यह सामूहिक प्रयास जल संरक्षण और सामाजिक चेतना के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
