रायपुर उपखंड क्षेत्र के बर ग्राम में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह एवं ब्यावर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इशिका जैन के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जयपुर से पाली में आयोजित महिला कांग्रेस कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय दोनों नेताओं का बर बस स्टैंड स्थित रिणवा भवन में पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा एवं एडवोकेट अनुराग रिणवा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के उपरांत आयोजित बैठक में कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा “लोकतंत्र बचाओ, संगठन बढ़ाओ” अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक न्याय की आवाज उठाती रही है तथा संगठन की मजबूती से ही आमजन की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाया जा सकता है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक सक्रिय होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ब्यावर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इशिका जैन ने महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना संगठन मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने तथा युवतियों को राजनीति से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि बर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्ण एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं और आने वाले समय में कांग्रेस विचारधारा को और अधिक मजबूती मिलेगी। एडवोकेट अनुराग रिणवा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन चंद्रपाल सिंह उदावत, बलवीर जलवानिया, मोहनलाल रेगर, आशा रिणवा, सायरा खान, दुर्गा जलवानिया, कन्या देवी मेवाड़ा, ढगलाई मेघवाल, सीता देवी चोरोटिया, हाजी अब्दुल हफीज, हाजी कमरुद्दीन, हाजी अब्दुल सत्तार, नाथूखा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला महामंत्री पेमाराम मेघवाल, वार्ड पंच संतोष मेघवाल, वार्ड पंच राकेश मेघवाल, अशोक रिणवा, पूसाखान, मोहनलाल जाटोलिया, सीता देवी, दीपाराम मेघवाल, ओगड़राम रेगर, एडवोकेट योगेश सेन, हिमांशु जलवानिया, मोहम्मद अफजल, गौतम बंजारा, बगदाराम राजदमामी, बद्रीलाल राजदमामी, ऋषभ सिंदल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story