ग्रामीण सेवा शिविर 2026: आज ब्यावर, जैतारण समेत 09 ग्राम पंचायतों में लगेंगे कैंप
राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार, 29 जून 2026 को जिले की 09 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। शिविर प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे, जहां आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि सोमवार को उपखण्ड ब्यावर की ग्राम पंचायत डूंगरखेड़ा एवं सारोठ, रायपुर की दीपावास एवं हाजीवास, जैतारण की बलाड़ा एवं बगतपुरा, मसूदा की शिवनगर एवं पिपलाज तथा बदनोर की मोठी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देंगे। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, आवेदन प्राप्त किए जाएंगे, विभागीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी तथा प्राप्त परिवेदनाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं। ग्रामीण स्तर पर आयोजित ये शिविर सरकारी सेवाओं को आमजन तक प्रभावी एवं सुगम तरीके से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होंगे।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
