रायपुर कस्बे के सांवरिया सेठ मार्केट में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद क्षेत्र के व्यापारियों और वाहन मालिकों में दहशत और चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक एक्टिवा पर सवार होकर सांवरिया सेठ मार्केट पहुंचा। उसने सबसे पहले ठेकेदार सोहन सिंह के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की। इसके बाद उसने पास में खड़े एक अन्य ट्रैक्टर की बैटरी भी निकाल ली और दोनों बैटरियां लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के दौरान की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी बैटरियां लेकर जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद मिली।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि जल्द ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story