रायपुर क्षेत्र में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत झालामंड गांव में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉक्टर महेश चौधरी, वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक राम चन्द्र पटेल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पुष्कर नागर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन, लैब टेक्नीशियन अंजलि फुलवारी, रेडियोग्राफर विनोद चौधरी, आशा सहयोगिनी सुनीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वैन के माध्यम से एक्सरे मशीन द्वारा ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे टीबी के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए चिन्हित किया गया।

चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (डीबीटी) उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की जाती है ताकि उन्हें बेहतर पोषण मिल सके।

इसके साथ ही टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे।

शिविर में गुमान राम, कमला सहित अन्य ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिससे अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story