रायपुर में महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अवसर पर नगर पालिका की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति को लेकर आमजन को जागरूक किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष मदन लाल माली, उपाध्यक्ष विनोद लोढ़ा एवं अधिशासी अधिकारी लक्ष्मण सागर के नेतृत्व में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान गणेश तालाब पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पार्षद चेनाराम बागड़ी, चंपालाल सोनी, राकेश वैष्णव एवं गोपाल सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी संदेश को याद करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष मदन लाल माली ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर रायपुर के निर्माण में नगर पालिका के साथ-साथ आमजन की सहभागिता भी जरूरी है। प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में सहयोग करे, तभी स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष विनोद लोढ़ा ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने की अपील की।

अधिशासी अधिकारी लक्ष्मण सागर ने नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में आमजन से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ रायपुर, स्वस्थ रायपुर और सुंदर रायपुर के निर्माण का संकल्प लिया गया। गणेश तालाब पर श्रमदान के माध्यम से नगर पालिका जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक स्वच्छता के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story