रायपुर। ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026’ के अंतर्गत विश्व हृदय दिवस के अवसर पर उप-जिला चिकित्सालय, रायपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा कर्मियों और आमजन ने भाग लिया। शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ब्यावर डॉक्टर संजय गहलोत रहे। इस दौरान उप-जिला चिकित्सालय, रायपुर के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल मिश्रा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा, डॉक्टर हरदेव पंवार, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामकिशोर यादव, कार्यक्रम अधिकारी रामचंद्र, उप-जिला वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी किसान सिंह भदावत, नर्सिंग अधिकारी कालूराम, नर्सिंग अधिकारी राकेश कुमार सरवांगी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत सहित ब्लॉक के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में नगरपालिका रायपुर के अध्यक्ष मदन लाल बागड़ी, उपाध्यक्ष विनोद लोढ़ा, नगरपालिका के पार्षद चेनाराम बागड़ी, समाजसेवी डूंगरम बागड़ी, बर शेर मोहम्मद रंगरेज, हाजी मोहम्मद, देवराज सिंह उदावत तथा सुरेश मेवाड़ा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ब्यावर ब्लड बैंक की टीम की ओर से अमृत कौर, देव नारायण सिसोदिया एवं रशाक खान ने रक्त संग्रहण और शिविर के सफल संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया। उप-जिला चिकित्सालय, रायपुर के समस्त चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कार्मिकों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्वैच्छिक रक्तदान को सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों में किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के उपचार और जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित रक्त संग्रहण किया गया।

शिविर में 71 यूनिट रक्त का संग्रहण इसकी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। आयोजन के माध्यम से आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए मानव जीवन की रक्षा में स्वैच्छिक रक्तदान की महत्ता का संदेश दिया गया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story