रायपुर में अधिमास सोमवती अमावस्या के अवसर पर निकली नगर परिक्रमा के दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। साई हुज्जत अली सरकार की सरपरस्ती में आयोजित इस धार्मिक आयोजन के दौरान झुंझार मंदिर एवं हजरत हुसैन पीर दरगाह पर पहुंचे श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।

नगर परिक्रमा के दौरान दोनों धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के सम्मान में पुष्पवर्षा की गई तथा प्रसाद वितरित कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी एवं दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और आपसी एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में दरगाह कमेटी के नायब सदर आसिम सित्तावत, भोले शाह खाड़िया, सैय्यद खैरात अली, गरीब नवाज नौजवान कमेटी के सदर अजीज मीर, बजरंग भारती, रमेश भाई, अजमत अली, साजिद बागवान, सलीम लोहार, याकूब भाई, साबिर चौधरी (पाटन), लाबूराम कुमावत, हाजी भाई तथा दाऊद भाई राघनपुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने झुंझार मंदिर और हजरत हुसैन पीर दरगाह में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत यह आयोजन धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story