रायपुर उप जिला अस्पताल के लेबर रूम को सोनी परिवार ने भेंट किया इन्वर्टर
स्वर्गीय केवल चन्द जी सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अस्पताल को आधुनिक इन्वर्टर बैटरी मशीन दान की।

उप जिला अस्पताल रायपुर के लेबर रूम में इन्वर्टर बैटरी मशीन के लोकार्पण अवसर पर रेखा सोनी, ध्रुव राज सोनी, चिकित्सा अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक।
स्वर्गीय केवल चन्द जी सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर सोनी परिवार ने मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उप जिला अस्पताल (SDH) रायपुर के लेबर रूम को इन्वर्टर बैटरी मशीन भेंट की। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आपात स्थितियों में निर्बाध सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
मशीन का विधिवत उद्घाटन श्रीमती रेखा सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कन्हैया लाल सोनी के पुत्र ध्रुव राज सोनी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह में उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के साथ डॉक्टर सी.पी. चौहान, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विद्या सक्सेना, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामकिशोर यादव, डॉक्टर किशोर कुमार पटेल, पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉक्टर मोतीराम बिंदा, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल मिश्रा एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ कालू राम मीणा, किशन सिंह, राकेश कुमार सरवांगी, हाजी मोहम्मद, देवराज सिंह उदावत सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों और स्टाफ ने सोनी परिवार की इस सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी शेर मोहम्मद रंगरेज, भूपेन्द्र मेवाड़ा, गोरी शंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सोनी परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह के रूप में सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर रामचन्द्र पटेल ने उपस्थित लोगों को टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूक किया और अभियान में सहयोग हेतु शपथ दिलाई। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास रहा, बल्कि समाज में जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का सशक्त संदेश भी दे गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
