ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खींवल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुजरों की ढाणी में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर के ताले तोड़कर मिड-डे मील में उपयोग होने वाला गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा चोरी कर लिया। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विद्यालय में कार्यरत अध्यापक कानाराम माली ने रायपुर थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार 25 जुलाई 2026 को विद्यालय और रसोईघर में ताला लगाकर वह घर चले गए थे। सोमवार 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे 20 मिनट पर वह विद्यालय पहुंचे। इसके बाद लगभग 7 बजे 30 मिनट पर जब रसोईघर खोलने गए तो वहां दोनों ताले टूटे हुए मिले।

रसोईघर के अंदर जांच करने पर पता चला कि मिड-डे मील योजना में उपयोग होने वाला गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा गायब था। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

अध्यापक कानाराम माली की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी की वारदात का खुलासा करने और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विद्यालय के रसोईघर में हुई इस चोरी से मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story