रायपुर क्षेत्र के सबलपुरा गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार और बचाव संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर का आयोजन अभियान के अंतर्गत किया गया, जहां ग्रामीणों को समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। रायपुर क्षेत्र के सबलपुरा गांव में सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में सीनियर चिकित्सा प्रभारी डॉ. कमल सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक राम चन्द्र पटेल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीतू कंवर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा बाई गुर्जर, आशा सहयोगिनी संजु, रेडियोग्राफर विनोद चौधरी, रमेश, अर्जुन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से पहुंची मेडिकल वैन में स्थापित एक्सरे मशीन के माध्यम से ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे टीबी के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए चिन्हित किया गया।

चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा और पोषण सहायता (DBT) उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की जाती है, ताकि उन्हें बेहतर पोषण मिल सके और उपचार प्रभावी ढंग से पूरा हो।

अभियान के दौरान चिकित्सा टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज शुरू करे और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में नटवर सिंह, नारायण सिंह, कानसिंह, बाबू लाल प्रजापत सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story