रायपुर थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कालब खुर्द के पहाड़ी क्षेत्र से 16 कार्टून अवैध देशी शराब से भरी जीप जब्त की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक जीप को जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह आईपीएस के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर डॉक्टर अनुकृति उज्जैनिया और वृत्ताधिकारी रायपुर बंशीलाल पांडर के निकट सुपरविजन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

19 अगस्त 2026 को रायपुर थाना पुलिस की टीम कालब खुर्द के पहाड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक जीप तेज गति से जाती दिखाई दी, जिसमें अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस टीम ने जीप का पीछा किया तो चालक वाहन को जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने जीप की तलाशी ली तो उसमें अवैध देशी शराब के कुल 16 कार्टून मिले। इसके बाद पुलिस ने शराब सहित अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त जीप को जब्त कर लिया। वाहन का पंजीकरण नंबर RJ19C9114 बताया गया है।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो जंगल और आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रही हैं।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजू राम सीरवी, उपनिरीक्षक सरवर खान, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राकेश, तोगाराम एवं रामलहरी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story