अवैध शराब तस्करी के मामले में पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे वांछित वाहन स्वामी आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी को दबोचने में कामयाबी प्राप्त की।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2020 को रायपुर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध टैंकर को रुकवाने का प्रयास किया था। चालक ने टैंकर भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्त घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान टैंकर से 162 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई। मौके से चालक मनोहर सिंह विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

जांच में सामने आया कि अवैध शराब की खेप हरियाणा से भरकर गुजरात पहुंचाई जानी थी। मामले में मुख्य आरोपी भंवरलाल विश्नोई को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि वाहन स्वामी महावीर विश्नोई लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने चितलवाना, बनासकांठा, बिलाड़ा, डांगियावास, जोधपुर, पाली और सोजत सिटी सहित कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर रहा।

हाल ही में गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर पाली एवं जालौर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी महावीर पुत्र रामलाल विश्नोई निवासी चितलवाना, जिला जालौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

पूरे अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर अनुकृति उज्जैनिया तथा वृत्ताधिकारी रायपुर के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सरवर खान, कांस्टेबल राजेन्द्र, मनोज और राजूराम की विशेष भूमिका रही।

रायपुर थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 204/2020 में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। 6 वर्षों बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी को रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story