5 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश: रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जेवरात, नकदी व बुलेट बरामद
रायपुर के पाबूर कीरो की ढाणी में हुई 5 लाख की नकबजनी का पुलिस ने पर्दाफाश किया। आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की गई।

थाना रायपुर क्षेत्र के पाबूर कीरो की ढाणी में हुई करीब 5 लाख रुपये की नकबजनी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
घटना 15-16 मई 2026 की रात की है, जब पाबूर कीरो की ढाणी निवासी ढगलाराम पुत्र भीखाराम कीर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात चोर उसके मकान में घुस आए और कमरे तथा लोहे के बक्से के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना रायपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया तथा वृत्ताधिकारी रायपुर बंशीलाल पांडर के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मोबाइल फोरेंसिक यूनिट अजमेर की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।
पुलिस जांच में अशोक पुत्र शेपाराम कीर (29 वर्ष), निवासी पाबूर कीरो की ढाणी, रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने की कंठी, सोने का टीका, सोने की जोधा बाली, चांदी के आभूषण, चांदी की चेन तथा 25 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर KA-68-E-9595) भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चोरी की इस बड़ी वारदात के खुलासे को लेकर पुलिस की सतर्कता और त्वरित जांच को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
