रायपुर थाना क्षेत्र के पचानपुरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में 7 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। धाड़ातो का खेत स्थित अपने घर में सो रहे निर्मल जाटोलिया पुत्र पूरण जाटोलिया को एक जहरीले सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय रेफर कर दिया। ब्यावर अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय लोग अस्पताल और मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरसात के मौसम में लगातार हो रही सर्पदंश की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी चिंता है, उन्होंने आमजन से खेतों और घरों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story