रायपुर नगर पालिका: नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदन लाल बागड़ी ने संभाला पदभार
उपाध्यक्ष विनोद लोढ़ा और पार्षदों की मौजूदगी में हुआ स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू उठाकर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में दिया योगदान।

तस्वीर में रायपुर नगर पालिका के प्रतिनिधि बैनर और झाड़ू थामे खड़े नजर आ रहे हैं।
रायपुर नगर पालिका में गुरुवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदन लाल बागड़ी एवं उपाध्यक्ष विनोद लोढ़ा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
नगर पालिका परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में समस्त पार्षद, अधिशाषी अधिकारी लक्ष्मण सागर, कनिष्ठ अभियंता गणपत लाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदन लाल बागड़ी एवं उपाध्यक्ष विनोद लोढ़ा का स्वागत किया गया। पार्षदों का भी स्वागत किया गया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर नगर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई। पार्षदों ने आमजन की समस्याओं के समाधान और नगर के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही।
कार्यक्रम के बाद राज्य सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष मदन लाल बागड़ी ने स्वयं सफाई की पहल की। इस अभियान में उपाध्यक्ष विनोद लोढ़ा एवं पार्षदों ने भी सहभागिता की। इस दौरान लोगों को घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।
नगरवासियों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा रायपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर पालिका का सहयोग करने की अपील की गई। पदभार ग्रहण के साथ ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की स्वच्छता अभियान में सहभागिता ने विकास के साथ स्वच्छता और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
