सेंदड़ा में लापता बुजुर्ग का शव कुएं से बरामद, अजमेर टीम ने किया रेस्क्यू
सेंदड़ा थाना क्षेत्र में लापता बुजुर्ग का शव कुएं से मिला, अजमेर सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर निकाला, पुलिस जांच जारी है।

तस्वीर में सिविल डिफेंस टीम और ग्रामीण कुएं के पास से शव को बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं।
रायपुर उपखंड क्षेत्र के सेंदड़ा थाना अंतर्गत ग्राम नाहरपुरा (ग्राम पंचायत गिरी) में लापता हुए करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ओगड़राम पुत्र धनाराम देवासी का शव शुक्रवार को कुएं से बरामद किया गया। बुजुर्ग के लापता होने के बाद चल रहा सर्च अभियान आखिरकार दुखद अंत पर पहुंचा।
जानकारी के अनुसार ओगड़राम के लापता होने के बाद उनका साफा कुएं के पास मिला था, जिसके बाद अनहोनी की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर सेंदड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तलाश अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद रहे और पुलिस की सहायता करते रहे।
प्रारंभिक तलाश में सफलता नहीं मिलने के बाद प्रशासन की ओर से कुएं का पानी खाली कराने का कार्य शुरू कराया गया। इसके बाद अजमेर से पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं के अंदर से बुजुर्ग का शव बाहर निकाला।
शव बरामद होने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सेंदड़ा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
