रायपुर में शनिवार को श्री गोविंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचआरआरएल रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

इस दौरान उपस्थित लोगों को एचआरआरएल रिफाइनरी परियोजना के माध्यम से राजस्थान में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होने संबंधी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस परियोजना को प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में रायपुर उपखंड अधिकारी ज्वाला सहाय मीणा, रायपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विपिन देवल, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीण मुकेश सांखला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और रिफाइनरी परियोजना से जुड़े विकास संबंधी विषयों की जानकारी प्राप्त की।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story