रायपुर राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मंगलवार को करीब 72 लाख रुपए की लागत से तैयार ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) भवन एवं लैब का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। नई लैब शुरू होने से रायपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि कुँवर मानवजीत सिंह उदावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गेहलोत ने की। अतिथियों ने फीता काटकर BPHU लैब का विधिवत लोकार्पण किया और लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं का निरीक्षण किया।



इस अवसर पर सोजत विधायक शोभा चौहान ने रायपुर चिकित्सालय में पानी की कमी की समस्या को देखते हुए बोरिंग खुदवाने की घोषणा की। साथ ही रायपुर चिकित्सालय में डी-फ्रिज उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की गई। विधायक चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। BPHU लैब शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें समय पर जांच सुविधा मिल सकेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गेहलोत ने बताया कि BPHU लैब के माध्यम से विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे बीमारियों की समय पर पहचान करने, जांच प्रक्रिया को बेहतर बनाने तथा मरीजों के उपचार में स्वास्थ्य विभाग को सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी.पी. चौहान, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोनिका नेहरा, डॉक्टर रामकिशोर यादव, डॉक्टर अनिल मिश्रा, डॉक्टर किशोर कुमार पटेल, देवराज सिंह उदावत, वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक रामचंद्र मंडल, अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा उपप्रधान पशुपति सिंह, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किशन सिंह, कालूराम मीणा, नर्सिंग ऑफिसर जेठाराम, हरीश भाई सोनी, विवेक शर्मा, सुरेश कुमार, फयाज खान, हर्ष गहलोत एवं अशोक सहित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। ग्रामीणवासी वीर कमलेश बोहरा, समाजसेवी शेर मोहम्मद रंगरेज एवं विनोद लोढ़ा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन जगदीश जोगावत ने किया। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। BPHU लैब के शुरू होने से रायपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story