रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 14 अक्टूबर को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका नेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अजमेर जोन के उपनिदेशक डॉ. योगेन्द्र फुलवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान डॉ. फुलवारी ने ब्लॉक क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, प्रभावी निगरानी और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी रामचंद्र पटेल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने संभावित टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समय पर जांच, नियमित उपचार, मरीजों के अनुवर्ती निरीक्षण और जनजागरूकता गतिविधियों के बारे में बताया।

उपनिदेशक डॉ. योगेन्द्र फुलवारी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की नियमित समीक्षा करने और क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत करने तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका नेहरा ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित कार्मिकों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही।

बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी रामचंद्र पटेल, एसएमओ डॉ. हरदेव पंवार सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एलएचवी, एएनएम और डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा, विभागीय समन्वय और टीबी मरीजों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story