50 साल बाद मिला पुश्तैनी मकान का पट्टा, ग्रामीण सेवा शिविर में तीन परिवारों को मिली बड़ी राहत
ब्यावर के मोहरा कलां में ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप में तीन परिवारों को पुश्तैनी मकानों के पट्टे मिले। 50 वर्ष बाद मिला स्वामित्व पट्टा बना खुशी का कारण।

तस्वीर में रायपुर के ग्राम सेवा शिविर के दौरान एक महिला लाभार्थी को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुश्तैनी मकान का स्वामित्व पट्टा सौंपा जा रहा है।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में पंचायत समिति रायपुर की ग्राम पंचायत मोहरा कलां में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप में तीन परिवारों को उनके पुश्तैनी मकानों के स्वामित्व पट्टे जारी किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
शिविर में बाबू खान पुत्र भंवरू खां, मेहरूनिशा पत्नी जमाल खां तथा डिम्पल सेन पत्नी गणपत सेन, निवासी मोहरा कलां को उनके पुश्तैनी मकानों के स्वामित्व पट्टे प्रदान किए गए। इनमें डिम्पल सेन ने बताया कि उनका मकान पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से बना हुआ था, लेकिन अब तक उन्हें उसका पट्टा नहीं मिल पाया था। ग्रामीण सेवा शिविर में किए गए आवेदन का त्वरित निस्तारण होने के बाद उन्हें स्वामित्व पट्टा प्राप्त हुआ, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
पट्टा मिलने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।
ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप में उपायुक्त पंचायत राज विभाग जसवंत सिंह, प्रधान राधेश्याम गौतम, विकास अधिकारी ललित कुमार, तहसीलदार नरेन्द्र कुमार बापेड़िया तथा ग्राम पंचायत प्रशासक फतेह सिंह उदावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। पुश्तैनी मकानों के स्वामित्व पट्टों का वितरण ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लंबित मामलों के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
