रायपुर: चावण्डिया कलां खेल मैदान निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश जारी
उपखण्ड अधिकारी सुमित्रा बिश्नोई ने ग्राम विकास समिति के परिवाद पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

रायपुर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय द्वारा चावण्डिया कलां में अधूरे खेल मैदान का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के संबंध में जारी किया गया आधिकारिक पत्र।
रायपुर। ग्राम चावण्डिया कलां में स्वीकृत खेल मैदान का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़े होने पर अब ग्रामीणों का आक्रोश सामने आने लगा है। ग्राम विकास समिति चावण्डिया कलां, मेसीया तहसील रायपुर जिला ब्यावर ने खेल मैदान निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय रायपुर में ई-मेल के माध्यम से परिवाद प्रस्तुत किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चावण्डिया कलां में खेल मैदान निर्माण कार्य 20 सितम्बर 2023 को तत्कालीन जिला कलक्टर पाली द्वारा स्वीकृत किया गया था, लेकिन स्वीकृति के बावजूद अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। खेल मैदान का कार्य अधूरा रहने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और युवाओं व खिलाड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपखण्ड अधिकारी रायपुर सुमित्रा बिश्नोई ने संबंधित विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही परिवादी को कार्रवाई से अवगत कराने तथा विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए भी कहा गया है।
उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र की प्रतिलिपि ग्राम विकास समिति चावण्डिया कलां को सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से लंबित खेल मैदान निर्माण कार्य पूरा होने से गांव के युवाओं को खेल सुविधाएं मिल सकेंगी और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
