रायपुर क्षेत्र के बूटीवास गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार और बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉ. मोनिका नेहरा के निर्देशन में किया गया, जिसमें चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉ. विक्रम सियोरण, वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक राम चन्द्र पटेल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अभिषेक सिंघाड़िया, मनीष चौधरी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगीता सोलंकी, आशा सहयोगिनी लीला देवी, आशा कंवर, पूजा कंवर, लैब टेक्नीशियन जगदीश फुलवारी, रेडियोग्राफर विनोद चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला प्रजापति सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वैन के माध्यम से एक्स-रे मशीन द्वारा टीबी स्क्रीनिंग के लिए ग्रामीणों के एक्स-रे किए गए। चिकित्सा टीम ने टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार और वजन कम होना के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए चिन्हित किया गया।

चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा और पोषण सहायता (डीबीटी) प्रदान की जा रही है, जिसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें।

इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे।

शिविर में श्याम सिंह और टीबी चैंपियन चिमन सिंह सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इसी क्रम में राम चन्द्र पटेल ने बूटीवास गांव की सरकारी स्कूल में बच्चों को टीबी के प्रति जागरूक किया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका सैन, अध्यापक संजू कुमारी, जय राम देवासी, पुष्पेंद्र कुमार तथा छात्र-छात्राओं को क्षय रोग मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास रहा, बल्कि क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story