रायपुर उपखंड क्षेत्र की झूठा ग्राम पंचायत में सूचना के अधिकार (आरटीआई) को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई और नए खुलासों के साथ गहराता जा रहा है। मामले में ग्राम विकास अधिकारी श्री सत्यनारायण दायमा को जिला परिषद पाली द्वारा एपीओ (प्रतीक्षारत पदस्थापन) कर मुख्यालय तलब किया गया है, वहीं उनके एपीओ के बाद भी पंचायत स्तर पर सक्रिय रहने के आरोप सामने आने से स्थिति और संवेदनशील हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक आवेदक ने आरटीआई आवेदन की रसीद लेने के दौरान ग्राम विकास अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस दौरान आवेदक द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो अब सामने आ चुका है। वीडियो की पुष्टि होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है और प्रशासनिक स्तर पर इसे गंभीरता से लिया गया है।

इसी बीच जिला परिषद पाली द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री दायमा के विरुद्ध सीसीए नियम 16 के तहत विभागीय जांच विचाराधीन है। इस आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से एपीओ कर मुख्यालय जिला परिषद पाली में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

मामले ने नया मोड़ तब लिया जब यह सामने आया कि एपीओ आदेश के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रात्रि में ग्राम पंचायत कार्यालय खोलकर कार्य निपटाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, रात के समय कार्यालय संचालन से प्रशासनिक नियमों की पालना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सामान्य नियमों के अनुसार, एपीओ (प्रतीक्षारत पदस्थापन) में रहने वाले अधिकारी को अपने निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थित रहना अनिवार्य होता है। ऐसे में झूठा ग्राम पंचायत में उनकी सक्रियता नियमों के अनुरूप है या नहीं, यह अब जांच का विषय बन गया है।

पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं और ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है, जिससे इस विवाद के और बड़े खुलासे सामने आने की उम्मीद है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story