राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उप जिला चिकित्सालय रायपुर में महावीर इंटरनेशनल परिवार की ओर से चिकित्सकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं कार्यरत चिकित्सकों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीपी चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका नेहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम किशोर यादव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विद्या सक्सेना, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ. किशोर कुमार पटेल तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण चौधरी ने चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

समारोह में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किशन सिंह भदावत, वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक राम चन्द्र, देव राज सिंह उदावत, हरीश भाई सोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत, फ़याज़ ख़ान तथा सद्दाम हुसैन भी उपस्थित रहे।

महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर कमलेश बोहरा, समाजसेवी शेर मोहम्मद रंगरेज, वीर विनोद लोढ़ा, वीर विमल तातेड़, गौरी शंकर शर्मा, भूपेन्द्र मेवाडा, भंवर लाल राठौड़, गंगा सिंह, मुकेश सिंह साँखला सहित ग्रामीण क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में भाग लिया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह चिकित्सा सेवाओं के प्रति समाज के सम्मान और चिकित्सकों के समर्पण को सम्मानित करने का सशक्त संदेश बनकर सामने आया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story