ब्यावर, 3 जुलाई। राजस्थान सरकार की बजट वर्ष 2026-27 की घोषणा संख्या 32 के अंतर्गत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष 2026 के लिए विशेष योग्यजनों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है और आवेदक 31 जुलाई 2026 की रात्रि 12.00 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

इच्छुक आवेदकों को अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र में एस.एस.ओ. पोर्टल www.sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध "SJMS DSAP" आइकन के माध्यम से ऑनलाइन करना सुनिश्चित करना होगा। विभागीय दिशा-निर्देश तथा जिलाधिकारियों की ई-मेल आईडी विभागीय वेबसाइट www.dsap.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई गई हैं।

योजना के लिए वही आवेदक पात्र होंगे जो 40 प्रतिशत या उससे अधिक चलन निशक्तता वाले लोकोमोटिव दिव्यांग हों तथा यू.डी.आई.डी. कार्ड धारक हों। ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही आवेदक के पास स्थायी दिव्यांग ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं होगा।

आवेदन के साथ कॉलेज में अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र अथवा रोजगार पर जाने का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र या कक्षा 10 की अंकतालिका, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, दिव्यांगता दर्शाती 4×6 इंच की एक फोटो, दिव्यांग पेंशन पी.पी.ओ., मूल निवास प्रमाण-पत्र तथा निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा।

योजना के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कम आयु के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। निर्धारित तिथि तक आवेदन करने वाले पात्र विशेष योग्यजन मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story