मिशन शक्ति सप्ताह: मसूदा में ‘बेटी के साथ सेल्फी’ पहल से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
ब्यावर के मसूदा में मिशन शक्ति सप्ताह के तहत महिला सुरक्षा एवं अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘बेटी के साथ सेल्फी’ पहल के जरिए बेटियों के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिलाएं सुरक्षा केंद्र का बैनर थामे पार्क में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान खड़ी दिखाई दे रही हैं।
ब्यावर, 23 नवंबर। महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशन में मिशन शक्ति सप्ताह के तहत मसूदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘बेटी के साथ सेल्फी’ पहल की शुरुआत कर बेटियों के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना मसूदा के परामर्शदाताओं की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता’ रखी गई। कार्यक्रम के तहत शुरू की गई ‘बेटी के साथ सेल्फी’ पहल के माध्यम से परिवारों को बेटियों के प्रति समानता का भाव रखने तथा उन्हें समान मूल्य, देखभाल और अवसर प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान परिवारों के साथ संवाद भी किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं, नीतियों और कानूनों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इसके साथ ही लैंगिक समानता और सकारात्मक सामाजिक मानदंडों को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जगदीश चौधरी ने बताया कि मिशन शक्ति सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से लैंगिक समानता और सकारात्मक सामाजिक सोच को प्रोत्साहित करना भी इन गतिविधियों का प्रमुख उद्देश्य है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
