नगरपालिका आम चुनाव-2026 के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाड़ा के विद्यार्थियों ने अनूठे अंदाज में मतदान का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय मैदान में मानव श्रृंखला बनाकर “VOTE” की आकृति तैयार की और लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी संदेश प्रदर्शित किए और “मतदान जरूर करें” का आह्वान किया। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान के प्रति आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने स्वयं मतदान करने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

मतदाता जागरूकता गतिविधि के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की इस पहल के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी का संदेश प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया गया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story