मसूदा में ब्लॉक स्वास्थ्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में सामने आ रही कमियों को दूर करने, निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ब्यावर डॉ. संजय गेहलोत के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमावत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) श्री वाजिद अख्तर तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (BCMO) डॉ. अमित वैष्णव उपस्थित रहे। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, अब तक हासिल उपलब्धियों और कार्यों में आ रही कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में HPV टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए टीकाकरण की उपलब्धियों और शेष लक्ष्य (Gap) पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया। RCH कार्यक्रम के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की स्थिति की समीक्षा की गई।

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं से जुड़े HRP (High Risk Pregnancy) कार्यक्रम को लेकर समय पर पहचान, नियमित फॉलोअप, आवश्यक जांच और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, Quality ANC के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच (ANC), जरूरी लैब जांच, समय पर उपचार और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं की प्रगति और जनजागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई। पुरुष एवं महिला नसबंदी की उपलब्धियों का आकलन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। NCD कार्यक्रम के तहत गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया।

युवाओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए संचालित Tobacco Free Youth Campaign 4.0 की भी समीक्षा की गई। इस दौरान तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। SAANS कार्यक्रम के तहत बच्चों में निमोनिया की शीघ्र पहचान, रोकथाम और समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (TB Program) की समीक्षा में टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, समय पर जांच और नियमित उपचार के साथ निक्षय पोषण योजना का लाभ उपलब्ध कराने तथा उपचार पूर्णता सुनिश्चित करने से जुड़े कार्यों का जायजा लिया गया।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

डॉ. अमित वैष्णव, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मसूदा, जिला ब्यावर।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story