वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में 17 जून को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संत श्री प्रेम गिरी जी महाराज (बिराठिया मठ) के सानिध्य में संपन्न होगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर मानवजीत सिंह रायपुर द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह और व्यापक तैयारियां देखने को मिल रही हैं।

श्री राजपूत सभा रायपुर के अध्यक्ष भीम सिंह उदावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे होगी। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके पश्चात नर्सिंग भवन में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सदस्य आपसी संवाद एवं सहभागिता के साथ उपस्थित रहेंगे।

सभा के उपाध्यक्ष देवराज सिंह उदावत ने बताया कि रायपुर एवं आसपास के अनेक गांवों से समाज बंधु इस आयोजन में शामिल होकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में लगातार तैयारियां की जा रही हैं और समाजजनों में उत्साह का वातावरण है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कुलदीप सिंह, महिपाल सिंह, गोपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। श्री राजपूत सभा रायपुर ने समस्त समाज बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। यह आयोजन महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा की स्मृति को पुनः जीवंत करने वाला महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story