ब्यावर में श्रद्धेय नारायण सिंह जी रेड़ा जयंती पर 700 समाज बंधुओं का पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह
ब्यावर में श्रद्धेय नारायण सिंह जी रेड़ा जयंती एवं पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह में 700 समाज बंधु जुटे। वक्ताओं ने संगठन, अनुशासन और सामाजिक एकता पर दिया विशेष संदेश।

तस्वीर में दिख रहे एक वक्ता राघव श्री गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पोडियम पर खड़े होकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए।
राजस्थान के ब्यावर में 31 जुलाई को श्री क्षत्रिय युवक संघ, सोजत–ब्यावर प्रांत के तत्वावधान में श्रद्धेय नारायण सिंह जी रेड़ा की जयंती एवं पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन राघव श्री गार्डन में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में 700 की संख्या में समाज बंधुओं एवं परिवारों ने सहभागिता कर संगठन की एकता और सामाजिक समरसता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में जालोर–सिरोही संभाग प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी ने श्रद्धेय नारायण सिंह जी रेड़ा के संघ जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने केवल 19 वर्ष की आयु में अपना सम्पूर्ण जीवन श्री क्षत्रिय युवक संघ को समर्पित कर दिया। इसके बाद उन्होंने जिस प्रकार संघ के लिए निरंतर कार्य किया, उसी समर्पण के कारण वे नजर से नारायण बन गए और समाज को प्रेरणा देकर गए। उन्होंने कहा कि रेड़ा जी के त्याग, तपस्या और अनुशासन ने संघ को नई दिशा दी तथा समाज निर्माण में उनका योगदान अमूल्य रहा। उन्होंने रेड़ा जी के उस संदेश को भी दोहराया कि समाज की वास्तविक शक्ति केवल धन, स्वास्थ्य या ज्ञान में नहीं, बल्कि सामाजिक भावना और संगठन में निहित है।
इस अवसर पर पाली संभाग प्रमुख श्री मोहब्बत सिंह ने श्री क्षत्रिय युवक संघ की कार्यप्रणाली, उद्देश्य, संस्कार, अनुशासन एवं संगठनात्मक विस्तार की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज बंधुओं से संघ के आदर्शों को अपनाकर समाज को संगठित, संस्कारित एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया।
समारोह को मसुदा विधायक, कानावत साहब, इन्द्र सिंह बागावास, अजीतसिंह चादारण, अजीत सिंह रूदिया तथा भाजपा महिला पदाधिकारी सुमन कंवर शेरगढ़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में दिग्विजय कोलीवाड़ा, हीरसिंह लोडता, प्रांत प्रमुख बहादुर सिंह जी तथा आयोजन समिति का सहयोग रहा। इससे पूर्व भाग्यश्री धींगाणा ने प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। समारोह का समापन सामाजिक एकता, संगठन और संस्कारों के संदेश के साथ हुआ।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
